{"_id":"58753ad24f1c1be165ba9dfb","slug":"bhiwani-news-raid-release-two-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामार कर महाराज के चंगुल से छुड़वाए दो किशोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापामार कर महाराज के चंगुल से छुड़वाए दो किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में जिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीम ने गांव-गांव में कथा वाचन करने वाले एक महाराज के चंगुल से दो किशोरों को छुड़वाया है। जबरदस्ती बंधक बनाए गए बच्चों के साथ न केवल मारपीट की जा रही थी बल्कि कपड़े, बर्तन धुलाने, पांव दबवाने के साथ टेंट लगवाने जैसे कार्य कराए जा रहे थे। महाराज के खिलाफ थाने में शिकायत की।
जिला संरक्षण अधिकारी टीम ने सोमवार को कैरू गांव में चल रही कथा के दौरान छापा मारा। जहां से बंधक बनाये गए 14 व 15 वर्षीय दो किशोरों को मुक्त करवाया गया। दोनों किशोर उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के रहने वाले है। दोनों को जबरन बंधक बना काम कराया जा रहा था। बच्चों को यहां काम करने के बदले कोई मेहनताना भी नहीं दिया जा रहा था। एक बच्चे की आंख व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। दोनों बच्चों ने बताया कि वे घर जाना चाहते मगर उन्हें जबरन बंधक बनाकर रखा गया है। मारपीट की जा रही है और जबरन हर तरह के काम बर्तन साफ करवाना, कपड़े धुलवाना, टेंट लगवाना आदि काम करवाये जाते है। बेरहमी से पीटा जाता है। बाबा के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई जबकि दोनों बच्चों को भिवानी के बाल आश्रम में रखा गया है। कार्रवाई से कथा कार्यक्रम में भी हड़कंप मचा। विधि एवं परिवेक्षा अधिकारी मनोज धनखड़ ने बताया कि दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। उक्त बाबा के खिलाफ कैरू चौकी में शिकायत की गई है।