फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, stone throw, five, injured, keharpur crime

घुड़चढ़ी में पथराव, दो कर्मी समेत पांच घायल

Fri, 15 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, stone throw, five, injured, keharpur crime
घायल - फोटो : अमर उजाला
 पुरानी रंजिश में ‌भिवानी के गांव केहरपुरा में गुज्जर जाति के कुछ लोगों ने घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान पथराव कर तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। शादी समारोह में शिरकत करने आए मेहमानों और रिश्तेदारोें को पीटा। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दो कर्मचारियों को घायल कर दिया। इसके बाद दो डीएसपी, तीन एसएचओ समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव पहुंची। पुलिस ने 19 लोगों को नामजद कर दस लोगों को काबू कर अन्य की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।  
विज्ञापन


झगड़े की शुरूआत बुधवार रात करीब आठ बजे हुई। गांव में सेवानिवृत्त सूबेदार रामप्रसाद के परिवार में दो लड़कों दिनेश और उमेद की शादी थी। इसी परिवार में एक अन्य लड़के की भी शादी थी। पहले लड़के  की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दिनेश और उमेद की घुड़चढ़ी की रस्म अदा होने लगी तो गांव के गुज्जर जाति के कुछ लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। रात करीब 11 बजे विवाद बढ़ गया और गुज्जर पक्ष ने शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। कुछ को लाठी-डंडों से पीटा भी गया। समारोह में आई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले गए। सूबेदार रामप्रसाद ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर जूई चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मचारियों पर भी हमलावरों ने पत्थर बरसाए। पत्थर लगने से हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार और सिपाही सुनील घायल हो गए। झगड़े में सूबेदार रामप्रसाद के छोटे भाई आर्मी में सिपाही महिपाल, भतीजे रवि कुमार और महिपाल के लड़के हरीश को भी चोटें आईं हैं। उनको उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद बढ़ने और पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर चंद्रपाल, डीएसपी सिवानी, शहर थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना, बहल और तोशाम थाना के प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए छापामारी कर 10 युवकों को काबू कर लिया। झगड़े के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


पहले से थी हमले की तैयारी
रंजिश का बदला लेने के लिए गुज्जर पक्ष ने पहले से ही हमले की तैयारी कर रखी थी। हमलावरों का प्लान था कि घुड़चढ़ी नहीं होने देंगे। यह बात सूबेदार रामप्रसाद ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास करीब 250 युवक घुड़चढ़ी रोकने के लिए बैठे थे। जैसे ही घुड़चढ़ी की रस्म शुरू हुई हमला कर दिया गया। घर में घुसकर शादी में आए मेहमानों, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। गाड़ियां को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस कर्मचारियों पर भी पत्थर बरसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है विवाद
परिजनों के मुताबिक विवाद तीन जून का है। शराब के नशे में कुछ लोगों ने सूबेदार रामप्रसाद के छोटे भाई महिपाल के घर के बाहर हंगामा किया और गाली गलौच की। इसकी शिकायत पुलिस को की गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आला अधिकारियों को शिकायत की गई। इसी शिकायत के कारण रंजिश में हमला किया गया।

शादी की खुशियां काफूर, बिना नाच-गाने हुई शादी
बारात रवानगी से ठीक पहले हमला होने से शादी की सारी खुशियां काफूर हो गई। जहां मंगल गीत गाए जा रहे थे वहां सन्नाटा पसरा था। लोग डरे थे। पहले जहां बारात में जाने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदार उत्साहित नजर आ रहे थे, वहां सिर्फ 16 लोग ही बारात में गए और बिना किसी नाच-गाने के शादी कर लौट आए। सूबेदार राम सिंह ने बताया कि घर में आए रिश्तेदारों और परिवार के लोगों की सुरक्षा जरूरी थी। इसलिए बारात में 15-16 लोग ही गए।


19 पर मामला दर्ज, 10 काबू
केहरपुरा गांव में घुड़चढ़ी के दौरान एक परिवार पर हमला किया गया है। पत्थर बरसाये गए हैं। पुलिस कर्मचारियों पर भी पत्थर बरसाये हैं। इसमें दो पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई हैं। शिकायत पर 19 लोग नामजद हैं जिसमें अजय, अनिल, संजय, तोला, राधे, मनीपाल, सतीश, महिपाल, घीसा, ज्ञानी, गोलू, मोला, टीटू, मनोज, विकास, पप्पू, सोली, जगदीश और जयप्रकाश शामिल हैं। इसके अलावा अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  - जय सिंह, एसएचओ, सदर थाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed