फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, state, level, cia, arrested, unsocial element

राज्य स्तरीय गिरोह का बदमाश सीआईए के हत्थे चढ़ा

Mon, 26 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, state, level, cia, arrested, unsocial element
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
चरखी दादरी में सीआईए पुलिस ने करीब 20 आपराधिक घटनाओं में संलिप्त राज्य स्तरीय गिरोह के बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


सीआईए पुलिस इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अपराधी जितेंद्र उर्फ काली निवासी झोझू कलां को क्षेत्र के गांव कादमा से दबोचा गया है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में हत्या प्रयास, डकैती, लूटपाट,  गोलीकांड समेत करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि आरोपी जितेंद्र ने  करीब एक माह पूर्व गांव झोझू कलां में दुकानदार पर फायरिंग की थी। दुकानदार गोली लगने से जख्मी हो गया था। इसी प्रकार बदमाश जितेंद्र निवासी झोझू कलां ने पिछले दिनों गांव बेरला व हंसावास में दो पैट्रोल पंप भी लूट लिए थे। बदमाश ने अपने साथी मिंटू व एक अन्य के साथ मिलकर फरीदाबाद में भी दो डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी जितेंद्र व उसके साथियों ने राजस्थान से भी एक बाइक छीन रखी है। सीआईए  इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि इन घटनाओं में शामिल जितेंद्र के साथी मिंटू व एक अन्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed