{"_id":"58222c204f1c1b8553b39397","slug":"bhiwani-news-crime-loan-lady-rouge","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन का झांसा देकर महिलाओं से ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन का झांसा देकर महिलाओं से ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में एक गिरोह द्वारा लोन का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव बीरण से गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ठगी की शिकार महिलाएं भी शिकायत के लिए पुलिस थाने पहुंची है। आईजी स्टाफ को मुखबरी से सूचना मिली कि लोन देने का झांसा देकर ठगी करने का एक गिरोह इलाके में सक्रिय है।
मंगलवार को गिरोह के दो सदस्यों के बीरण में होने की सूचना मिली। पुलिस आईजी स्टाफ ने गांव बीरण में दबीश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों युवक गांव मदीना के रहने वाले हैं। वहीं गांव बीरण से महिला बीसी देवी, सरोज, मोहरा देवी पुलिस थाने पहुंची। महिलाओं ने बताया कि 50 हजार रुपये का लोन दिलाए जाने का ये वादा करते हैं। इसके लिए एडवांस में 13 सौ रुपये की राशि ले रहे हैं। प्रक्रिया में बताया जाता है कि लोन मिलने के बाद 23 सौ रुपये की किस्त बनेगी। पहली किस्त में एक हजार रुपये देने होंगे। 13 सौ रुपये एडवांस की राशि पहली किस्त में जमा मान ली जाएगी। बताया जाता है कि इलाके में इस गिरोह के सदस्य पिछले कुछ दिन से सक्रिय हैं जो महिलाओं को ठगी का निशाना बना रहे हैं। मामले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा पीड़ित महिलाओं के नाम सामने आ चुके हैं।
पुरुषों को मिलेगा महंगा लोन
गिरोह के सदस्य महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने के लिए स्पेशल ऑफर की बात भी कर रहे हैं। लोगों के बीच जाकर गिरोह के सदस्य बताते हैं कि यह स्कीम महिलाओं के लिए है। पुरुषों को लोन महंगा मिलेगा। पुरुष लोन लेंगे तो डेढ़ रुपये प्रति सैकड़ा के हिसाब से ब्याज देना होगा। गिरोह के सदस्य ज्यादातर महिलाओं को एकांत में देखकर बात करते थे।
विज्ञापन
एक फाइनेंस कंपनी के नाम से लोन का वादा
गिरोह के सदस्य एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोन देने का वादा कर रहे थे। हिरासत में लिए गए युवक गांव बीरण गाड़ी में सवार होकर आते थे। युवक फाइनेंस कंपनी स्वयं की होने का दावा करते हैं। लोन एक सप्ताह में दिए जाने का भी वादा किया जा रहा था।
पूछताछ में बड़े खुलासे की संभावना
गिरोह के सदस्यों से मामले में बड़े खुलासे की संभावना है। सूत्रों की मानें तो लोन का झांसा देकर ठगी करने का यह गिरोह क्षेत्र में ढाई सौ से तीन सौ महिलाएं एवं पुरुष ठगी का शिकार बन चुके हैं। पीड़ित महिलाओं के अनुसार गिरोह में सदस्यों की संख्या दस के करीब है।