फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, lineman, wire, demand, bribe, allegation

लाइनमैन पर तार जोड़ने के बदले रुपये मांगने का आरोप

Wed, 04 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, lineman, wire, demand, bribe, allegation
bribe
तोशाम में भेरा निवासी एक युवक ने लाइनमैन पर खेत की लाइन के तार जोड़ने की एवज में रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत बिजली निगम के एसडीओ से कर तार जुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


भेरा निवासी प्रदीप का कहना है कि उसका खेत मिरान एपी लाइन पर पड़ता है। उसके खेत के ट्रांसफार्मर के तार पिछले 15-20 दिन से टूटे हुए हैं जिसके कारण उसकी खेत में खड़ी में पानी नहीं लग पा रहा है। जिससे उसकी फसल बर्बाद हो रही है। प्रदीप ने कहा कि तार जोड़ने के लिए वह लाइनमैन को कई बार कह चुका है लेकिन वह तार जोड़ने की एवज में रुपये मांग रहा है। वह इस बारे में लाइन द्वारा तार न जोड़ने पर जेई से बात कर चुका है। प्रदीप ने बताया कि जेई ने जवाब देते हुए कहा कि वह प्लेट लगवा देगा तार अपने आप जोड़ लेना।
विज्ञापन


इस बारे में लाइनमैन प्रवेश कुमार ने बताया कि मुझ पर लगाए आरोप निराधार हैं। हमारे यहां स्टाफ की कमी है जिसके कारण काम थोड़ा लेट तो हो सकता है।

इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ मुकेश हुड्डा ने बताया कि जेई को जांच करने के लिए कहा है, जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed