{"_id":"5894cd9e4f1c1b953fe815bf","slug":"bhiwani-news-crime-lady-husband-house-blame","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
woman beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी के गांव शीशवाला निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि उसकी शादी रेवाड़ी जिले में हुई थी। शुरुआत से ही उसका पति थोड़ी शकी प्रवृत्ति का है। महिला ने बताया कि पहले भी उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले को लेकर बाद में दोनों पक्षों की पंचायतें भी आयोजित हुई। उक्त महिला ने बताया कि कई बार मामला पंचायत के जरिये माफी मांगकर निपटाया गया। अब भी उसके पति की हरकतें जारी है। महिला ने बताया कि हाल ही में भी उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने मामले की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। महिला ने बताया कि परिजनों ने ही उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।