{"_id":"57e824fc4f1c1b5612574315","slug":"bhiwani-news-crime-illegal-liquor-sale-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बेचने वाले तीन काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब बेचने वाले तीन काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में अवैध शराब बेचने वाले तीन युवकों को पुलिस ने काबू किया है। जिनके कब्जे से करीब 92 बोतल अवैध शराब बरामद की है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना सदर भिवानी पुलिस के प्रधान सिपाही प्रवीन कुमार ने ढाणी रामसिंह वासी बिजेन्द्र को अवैध शराब के साथ काबू किया। जिसके पास 48 बोतल अंग्रेजी शराब और 18 बोतल देशी शराब बरामद की गई। थाना बहल पुलिस ने ओबरा गांव वासी मान सिंह को अवैध शराब के साथ काबू किया। उसके पास 24 बोत अवैध शराब मिली। बवानी खेडा पुलिस ने जमालपुर वासी कुलवंत को 12 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए है।