{"_id":"582382114f1c1b7304b374d7","slug":"bhiwani-news-crime-car-lift-lady-gold-chain-snatch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर महिला से की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर महिला से की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के तोशाम में कार सवार लोगों ने पहले महिला और उसकी बेटी को लिफ्ट दी, उतरते वक्त महिला से सोने की चेन व तबीजी छीन ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सागवान की महिला सुमन ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी लड़की के साथ घरेलू सामान लेकर अपने घर लौटने के लिए गांव सागवान बस अड्डे के थ्री व्हीलर स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान सफेद रंग की कार आकर रुकी और लिफ्ट दे दी। सागवान गांव में पहुंचने पर जैसे ही हम गाड़ी से उतरने पर कंडक्टर साइड में अगली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने झपटी मारकर गले की चेन व तबीजी तोड़ ली और गाड़ी लेकर फरार हो गए। चेन व तबीजी करीबन दो तोले सोने की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 379ए व 356 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बारे में जांच अधिकारी तेलूराम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है छानबीन की जा रही है।