{"_id":"57fd4a904f1c1b6e5228fdee","slug":"bhiwani-news-crime-boy-attack-chick-twenty-five-stiches","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण दहन कार्यक्रम में युवक हमला, गाल पर आए 25 टांके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रावण दहन कार्यक्रम में युवक हमला, गाल पर आए 25 टांके
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी की कृष्णा कॉलोनी में रावण दहन के दौरान मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में एक युवक के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक की गाल पर 25 कांटे आए। युवक का जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है।
झगड़ा देर सायं करीब सात बजे हुआ। कृष्णा कॉलोनी मे एक निजी स्कूल के पास कॉलोनी के ही कुछ बच्चे रावण दहन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वहां आए कुछ युवकों को थोड़ा पीछे होने की कहने भर पर ही झगड़ा हुआ। मामूली कहासुनी के बाद देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे और हंगामा मच गया। बताया जाता है कि कुछ युवकों ने तेजधार हथियार ले रखे थे। जिन्होंने एक युवक के गाल को बुरी तरह काट दिया। अंकुश नामक उक्त युवक को खून से लथपथ सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। युवक के गाल पर 25 टांके आए। हमलावरों में एक युवक को मौके पर ही लोगों ने दबोच लिया। युवक अंकुश ने बताया कि वह नहीं जानता कि हमलावर कौन है।
सामान्य अस्पताल चौकी से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि युवक अंकुश को इमरजेंसी लाया गया है। युवक के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमलावर खाड़ी मोहल्ला के बताए जा रहे हैं।