{"_id":"57e6d0344f1c1b1054a8226f","slug":"bhiwani-news-crime-blood-fight-four-injured-two-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी संघर्ष में चार घायल, दो रेफर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनी संघर्ष में चार घायल, दो रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव झोझू कला में शनिवार सुबह दुकानदारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल दंपति की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष से सिविल अस्पताल में उपचाराधीन झोझूकलां निवासी जयसिंह ने बताया कि गांव स्थित मकान में ही वो किरयाणा की दुकान चला रहा है। सामने वाला दुकानदार किसी न किसी बात को लेकर आए दिन परेशान करता है व उसकी दुकान पर आए ग्राहकों को भी वहां से सामान न लेने की बात बोलता है। शुक्रवार शाम को भी उनके बीच कहासुनी हुई थी, उस समय आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवा दिया था। सुबह जयसिंह अपने बेटे विरेंद्र के साथ दुकान का सामान बाहर रख रहा था इसी दौरान सामने वाले दुकानदार ने महिलाओं व अन्य सहित उस पर व उसके बेटे पर हमला बोल दिया। जयसिंह ने उक्त लोगों पर हमले के दौरान गल्ले से एक लाख बीस हजार रुपये निकालकर ले जाने का भी आरोप लगाया है। ये रुपये दुकान का सामान खरीदने के लिए रखे हुए थे। वही दूसरे पक्ष से भी सोनू व उसकी मुकेश को भी गंभीर चोटें आई है। घायल दंपति को चिंताजनक हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। आदमपुर चौकी प्रभारी प्रेमकुमार ने बताया कि अभी किसी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है। जल्द ही पुलिस घायलों के बयान दर्ज मामले की पड़ताल करेगी।