Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: 20 years imprisonment to convict of misdeed a minor child

Bhiwani: नाबालिग से कुकर्म के दोषी को 20 साल की कैद, दस हजार रुपये अर्थदंड

Sat, 19 Nov 2022 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 01:41 AM IST
सार

लोहारू पुलिस थाना में 2021 में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें नाबालिग बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उसके बेटे को बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया।

विज्ञापन
Bhiwani: 20 years imprisonment to convict of misdeed a minor child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनीका (फास्ट ट्रैक कोर्ट) ने नाबालिग बच्चे से कुकर्म के अभियुक्त को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। आईपीसी की धारा 506 में तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।   

विज्ञापन


लोहारू पुलिस थाना में 2021 में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें नाबालिग बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उसके बेटे को बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में लोहारू पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


लोहारू पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्चे के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपी गांव बिसलवास निवासी सुरेश को गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान इसे संगीन अपराध माना और सजा सुनाते हुए कोई रहम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोषी सुरेश को 20 साल की सजा और दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। वहीं जुर्माना राशि न भरने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed