फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Auto and Tata-S of the head-on collision, auto driver's death

ऑटो व टाटा-एस की आमने-सामने की टक्कर, ऑटो चालक की मौत

Fri, 30 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Fri, 30 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक रोड पर बिट्स कॉलेज के पास ऑटो व टाटा-एसएस की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।  हादसे के बाद टाटा एस चालक मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हुआ। बामला वासी करीब 45 वर्षीय ऑटो चालक राम कुमार सवारियों को छोड़ अपने गांव लौट रहा था। वहीं रोहतक की ओर से एक टाटा एस गाड़ी आ रही थी। बिट्स कॉलेज और एमके रिसोर्ट के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दूर तक आवाज सुनाई दी और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल ऑटो चालक को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टाटा एस चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़ फरार हो गया। सूचना पर परिजन व खरक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहन सड़क के बीच होने के कारण वाहनों को आवागमन में खासी दिक्कतें आई। रात करीब आठ बजे पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क के बीच से हटवाया। मृतक के भाई राज कुमार ने बताया कि राम कुमार सवारियों को छोड़ घर लौट रहा था तो यह हादसा हुआ। राम कुमार को एक लड़का है। खरक चौकी इंचार्ज एएसआई रामकिशन ने बताया कि हादसे की सूचना आई है। सुबह परिजनों के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो संभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed