{"_id":"590a29f54f1c1b6e50441fbe","slug":"attack-police-charkhi-dadri-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावर की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावर की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 04 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगीला मंदिर के समीप रहने वाले दिव्यांग युवक को घर में घुसकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने पीजीआई में भर्ती युवक के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। सिटी थाना प्रभारी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भी गठित की हैं जोकि शहर में छापामारी कर रही है। वहीं, घायल युवक की हालत में भी सुधार बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि रंगीला हनुमान मंदिर के समीप रहने वाला जोगेंद्र मंगलवार दोपहर अपने मकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान परशुराम चौक के समीप रहने वाला दिनेश वहां शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचा। बताया जा रहा है कि दिनेश ने जोगेंद्र को अपने साथ ले जाने की बात कही, लेकिन जोगेंद्र ने मना कर दिया। बार-बार मनाकर करने पर दिनेश तैश में आ गया
और उसने जोगेंद्र पर पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। वहां जोगेंद्र के साथ मौजूद दो युवकों ने घायल को संभाला। इसी दौरान फायरिंग का आरोपी दिनेश वहां से भाग निकला। उपचार के लिए घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान ने जोगेंद्र के घर से एक गोली का खोल भी बरामद किया है। इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल जोगेंद्र के बयान पर आरोपी दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं लेकिन अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर है।