{"_id":"04e4a55a237d3762fecacfb90613fae8","slug":"asi-kidnaped-in-bhiwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहले एएसआई को किया अगवा, फिर की धुनाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले एएसआई को किया अगवा, फिर की धुनाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चला रहे एएसआई का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी धुनाई की और फिर औरंगनगर में छोड़ फरार हो गए। तोशाम थाना पुलिस एएसआई को औरंगनगर से लेकर आई।
एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला शुक्रवार सुबह का है। पुलिस को मुखबरी मिली कि बोलेरो गाड़ी से कुछ युवक चोरी के लिए जा रहे हैं।
वे एटीएम चोर हैं और उनके पास चोरी के एटीएम कार्ड भी हैं। लोहारू की ओर चोरी की योजना है। इस पर पुलिस ने बंसीलाल चौक पर नाकेबंदी कर जांच अभियान शुरू किया।
इसी दौरान हांसी की ओर से आई एक बोलेरो गाड़ी की जांच की तो उसमें सवार छह-सात युवकों ने एएसआई सतीश को अंदर खिंच लिया और हांसी की ओर फरार हो गए।
साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना एसएचओ को दी। बाद में बदमाशों का पीछा करते हुए तोशाम थाना पुलिस औरंगनगर से एएसआई सतीश को छुड़वाकर लाई।
एएसआई सतीश ने बताया कि बदमाश उसे एक मकान में ले गए और उसके साथ मारपीट की। वर्दी फाड़ दी और चेतावनी दी कि आगे अगर कभी चेकिंग की तो नतीजा इससे भी बुरा होगा।
विज्ञापन
मामले में एसएचओ देशराज दहिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान एएसआई सतीश का अपहरण कर मारपीट की गई है। औरंगनगर में एक घर से एएसआई सतीश को छुड़वाया गया है।
सात अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने, वर्दी फाड़ने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।