{"_id":"cde3244918af602fd82d75e2830726f4","slug":"angry-people-protest-and-road-jam-on-sarai-chopata-marg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग पर तीन घंटे तक लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग पर तीन घंटे तक लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बत मार्केट के विरोध में घंटाघर मार्केट के दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया है। दुकानदारों ने बाजार बंद करते हुए घंटाघर से सराय चौपटा के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
करीब तीन घंटे जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर रोष जताया। जाम के बाद दुकानदार जनस्वास्थ्य मंत्री से मिले और तिब्बत मार्केट बंद नहीं करने तक हर रोज दोपहर एक बजे तक मार्केट बंद करने का फैसला लिया गया।
प्रति वर्ष सर्दियों के मौसम में दो महीने के लिए हुडा पार्क के पास तिब्बत मार्केट लगती है। पिछले तीन वर्ष से लग रही इस तिब्बत मार्केट से शहर के व्यापारियों, दुकानदारों के काम पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
इस बार भी तिब्बत मार्केट शुरू हो गई है। इस मार्केट के विरोध में सोमवार को घंटाघर मार्केट के सभी दुकानदार लामबंद हुए और बैठक के बाद दोपहर करीब पौने दो बजे घंटाघर से सराय चौपटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताते हुए एक भी वाहन को मार्ग से नहीं गुजरने दिया।
जाम की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया मगर दुकानदार नहीं माने। तहसीलदार जयबीर सिवाच भी मौके पर पहुंचे मगर दुकानदारों ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि पहले मार्केट हटवाओ, जाम हम अपने आप खोल देंगे।
दुकानदारों के रोष के सामने प्रशासन के सारे प्रयास फेल साबित हुए। सायं करीब पौने पांच बजे दुकानदारों ने जनस्वास्थ्य मंत्री से मिलने का निर्णय लिया और रेस्ट हाउस में मुलाकात की। मंत्री से मुलाकात के बाद दुकानदारों ने तिब्बत मार्केट बंद नहीं होने तक हर रोज दोपहर एक बजे तक मार्केट बंद करने का फैसला लिया। रोष प्रदर्शन में प्रधान आनंद, संजय दुआ, तुलसी मित्तल, अमित, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।
--
दुकानदार आत्महत्या करने को मजबूर
दुकानदार संजय दुआ, आनंद ने बताया कि सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ों की बिक्री की आस रहती है, मगर इस प्रवासी मार्केट के कारण उन सारा धंधा ठप हो गया है। दुकानदार आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर है। यह मार्केट नहीं लगने देने के लिए तीन माह पहले ही एडीसी को मांग पत्र सौंपा गया था। इसके बावजूद अनुमति दे दी गई और अब कहते है कि अनुमति दी जा चुकी है और कुछ नहीं हो सकता।
--
अधिकारी की सलाह, दो-तीन प्रदर्शन करो तो बन सकती है बात
तिब्बत मार्केट को हटाने के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी ने ही दुकानदारों का रास्ता भी सुझाया है। दुकानदारों ने बताया कि उक्त अधिकारी ने उन्हें कहा कि अब उपायुक्त यहां मार्केट लगाने की अनुमति दे चुके है। यदि तीन दिन इसी तरह जोरदार प्रदर्शन किया जाए तो तिब्बत मार्केट बंद हो सकती है।