फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बीएसएनएल केबल चोरी मामला

बीएसएनएल केबल चोरी मामला

Fri, 23 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल केबल चोरी मामला
बीएसएनएल केबल चोरी मामला : पुलिस खंगाल रही ठेकेदारों की कुंडली
विज्ञापन

भिवानी। दूरसंचार निगम के ही कर्मचारी बनकर रात को हांसी गेट से घंटाघर तक की बीएसएनएल तार को उखाड़ कर ले जाने के हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस सीसीटीवी के साथ पुराने ठेेकेदारों की कुंडली खंगालने में जुटी है। पुलिस वर्ष 1996 से अब तक बीएसएनएल की लाइन डालने का काम करने वाले ठेकेदारों की लिस्ट टेलीफोन निगम से लेकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल दूसरे दिन भी पुलिस को चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस जांच में अब तक सामने आया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक से दो माह से ये प्लानिंग चल रही थी। पुलिस जांच का फोकस अब टेलीफोन लाइन तार डालने का काम करने वाले ठेकेदारों व प्राइवेट कंपनियों के सदस्यों पर जा टिका है।
--
डिफाल्टर ठेकेदारों की सूची मांगी
पुलिस जांच की सूई उन ठेकेदारों व कर्मचारियों पर भी टिकी हुई है, जो निगम अधिकारियों से उलझे रहते थे। इसके साथ ही पुलिस ऐसे ठेकेदारों को भी तलाश कर रही है, जिनका निगम की तरफ बकाया था।
विज्ञापन

--
साइबर सेल एक्सपर्ट के पास भेजी सीसीटीवी की फुटेज
शहर के हांसी से घंटाघर तक की टेलीफोन की पांच अंडर ग्राउंड लाइनें उखाड़ कर एक्सपर्ट चोर गिरोह के सदस्य बुधवार रात को चोरी कर ले गए थे। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में रेडियम टेप जैकेट व हेलमेट पहने हुए इन आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस ने सवा घंटे की फुटेज को साइबर सेल एक्सपर्ट के पास भेजा है। फुटेज की बारीकी से जांच कर व्यक्तियों की पहचान करने में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रवासी मजदूरों से पूछताछ
पुलिस इस मामले को ट्रेस आउट करने के लिए शहर या फिर आस-पास में रह रहे उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान की लेबर से भी पूछताछ करने में जुटी है। सेक्टर-13 व रोहतक रोड पर रह रहे मजदूरों से पुलिस ने इस बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
--
शहर में खुदाई का काम करने वाले जेसीबी चालकों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना इस काम के लिए बुलाई गए लेबर या फिर जेसीबी चालक इस बात से अंजान थे कि यह काम विभाग का ना होकर चोरी छिपे किया जा रहा है। पुलिस ने शहर में काम करने वाले 50 जेसीबी चालकों की लिस्ट हासिल कर उनसे पूछताछ शुरू की है।

- दशरथ, चौकी इंचार्ज दिनोद गेट
--
पुलिस ने इस तरह का काम ठेके पर लेने वाले व्यक्तियों की सूची टेलीफोन निगम से मांगी है। इसके साथ ही फुटेज को जांच के लिए साइबर सेल एक्सपर्ट के पास भेज दिया है। इसके अलावा अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, जिसके आधार पर पुख्ता बात कही जा सके।
- श्रीभगवान, प्रबंधक शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed