फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बुजुर्ग ठेकेदार पर कार सवार ठेकेदार ने चाकू से किया हमला, गंभीर, पीजीआई किया रेफर

बुजुर्ग ठेकेदार पर कार सवार ठेकेदार ने चाकू से किया हमला, गंभीर, पीजीआई किया रेफर

Tue, 18 Sep 2018 01:35 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग ठेकेदार पर कार सवार ठेकेदार ने चाकू से किया हमला, गंभीर, पीजीआई किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बैंक से रुपये निकलवाकर साइकिल से घर जा रहे बुजुर्ग पर झंकार रोड पर एक कार सवार ठेकेदार ने चाकू से हमला कर दिया जिस कारण खूब हंगामा हुआ। वहां मौजूद राहगीरों ने आरोपी ठेकेदार को काबू किया और पुलिस के हवाले कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने आरोपी की कार को तोड़ डाला। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग के बयान नहीं होने के चलते केस दर्ज नहीं हो पाया था।
मामला सोमवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे का है। मूल रूप से धनाना हाल विद्यानगर वासी बुजुर्ग ठेकेदार सूरजभान आईसीआईसीआई बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकलवाने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। जब वह झंकार रोड पर बड़ चौक के पास पहुंचा तो अचानक कार से आए एक अन्य ठेकेदार ने उसके पास अपनी कार रोकी और चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि कार सवार ठेकेदार ने शराब पी रखी थी। लोगों ने उसे किसी तरह काबू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को काबू कर सिविल लाइन थाना लेकर आई।
विज्ञापन

वहीं बुजुर्ग को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग को कमर, बाजू पर चाकू लगे हैं। हमले की घटना से खफा बुजुर्ग के एक परिजन ने आरोपी की कार को ईंट-पत्थरों से तोड़ डाला। हंगामे के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। ठेकेदार ने बुजुर्ग ठेकेदार पर हमला क्यों किया। इसको लेकर काफी समय तक चर्चाएं रही। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ठेकेदार हैं और रुपये के लेन-देन का विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई झगड़ा नहीं, करेंगे बात
घायल बुजुर्ग सूरजभान ने बताया कि आरोपी उसका पड़ोसी है और वह अपनी साइकिल से बैंक आया था और रुपये निकालने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में उसके पड़ोसी अनिल ने हमला कर दिया। हो सकता है कि उसे कोई गलत फहमी हो। अब बात करेंगे।
वर्जन:::
अभी कोई लिखित शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अजीत सिंह, एसएचओ सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed