फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   73 copycats caught in senior secondary board examination in Haryana

हरियाणा: सीनियर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा में 73 नकलची और 17 'मुन्नाभाई' पकड़े, चली खूब नकल

Sat, 16 Apr 2022 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 10:21 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को हुई सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में खूब नकल चली।

विज्ञापन
73 copycats caught in senior secondary board examination in Haryana
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में नकल का खेल रुक नहीं रहा है। शनिवार को सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की कंप्यूटर, पंजाब, संस्कृत व्यापक जैसे विषयों की परीक्षा में भी खूब नकल चली। प्रदेशभर में 73 नकलची और 17 मुन्नाभाई (दूसरों की जगह परीक्षा देने वाले) पकड़े गए। मुन्नाभाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन


शनिवार को सेकेंडरी पंजाबी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) एवं  संस्कृत व्याकरण (केवल गुरुकुल/संस्कृत विद्यापीठों के लिए) एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कंप्यूटर विज्ञान/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) विषयों की परीक्षा हुई। इन परीक्षाओं में भी खूब नकल चली।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने हिसार के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नौ नकलचियों को पकड़ने के अलावा तीन ऐसे मुन्नाभाई पकड़े जो दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे थे। राउच्चवि, सीसीएस, एचएयू, हिसार-34  पर अनुक्रमांक 2205620078, 2205620278 व 2205620201 की जगह फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव के उड़नदस्ते ने भिवानी व चरखी-दादरी में चार नकलची पकड़े। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने कैथल में चार नकलची पकड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने कैथल में 23 नकलची पकड़े। राकवमावि, जखौली अड्डा कैथल-37 पर अनुक्रमांक 2208210016, 2208210094 एवं परीक्षा केंद्र राकवमावि, जखौली अड्डा कैथल-38 पर अनुक्रमांक 2208620114, 2208620168 एवं 2208211506 पर असली परीक्षार्थियों के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। 


पीजी एसडीवमावि, हिसार-25 पर अनुक्रमांक 1022601017, 1022605538, 1022605648, 1022605548, 1022605635 व 1022602726 नकली परीक्षार्थी पकड़े। श्रीराम सेवा समिति वमावि, फतेहाबाद-10 पर प्रतिरूपण के 02 केस (अनुक्रमांक 2219620606 व 2219620459) और राकवमावि, फतेहाबाद-27 पर प्रतिरूपण का 01 केस अनुक्रमाक 1022603145 नकली परीक्षार्थी पकड़े। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed