फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ट्यूशन पढ़कर लौट रहे मासूम को कार ने कुचला, बाल-बाल बचे दो बच्चे

ट्यूशन पढ़कर लौट रहे मासूम को कार ने कुचला, बाल-बाल बचे दो बच्चे

Sun, 17 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़कर लौट रहे मासूम को कार ने कुचला, बाल-बाल बचे दो बच्चे
ट्यूशन पढ़कर लौट रहे मासूम को कार ने कुचला, दो बाल-बाल बचे
विज्ञापन

भिवानी। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे एक मासूम को कार चालक ने कुचल दिया। जबकि हादसे में दो बच्चे बाल-बाल बच गए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कार को नाबालिग चला रहा था। यह पूरा हादसा ढाबे के पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
यह हादसा कौंट रोड पर डीएवी स्कूल के पास शुक्रवार को देर शाम हुआ। छह साल का विजय कुमार ट्यूशन पढ़कर अपने चचेरे भाई-बहन के साथ पैदल अपने गांव कौंट की ओर आा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई आल्टो कार ने विजय को टक्कर मार दी। कार को नजदीक आता देख विजय के चचेरे भाई-बहन एक तरफ हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर और ढाबे पर काम करने वाले लोगों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। तब तक विजय कुमार की मौत हो चुकी थी। मृतक के ममेरे भाई सुरेंद्र ने बताया कि विजय का सुबह सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा
मृतक के ममेरे भाई सुरेंद्र ने बताया कि ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने गलत साइड से आकर बच्चे को टक्कर मारी। दोनों बच्चों की किस्मत अच्छी थी कि वे बच गए। सुरेंद्र बताया कि कार को नाबालिग चला रहा था। कार की रफ्तार 70-80 से की करीब रही होगी। सीसीटीवी फुटेज में कार चालक का चेहरा दिख रहा है। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक एक बार बाहर आया और फिर कार को छोड़कर भाग गया।

--
चालक बदलने की जुगत!
सुरेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद एक अधेड़ व्यक्ति उनके पास आया और कहने लगा कि वह खुद कार चला रहा था। जबकि, सीसीटीवी में कार चालक की उम्र 15-16 साल से अधिक नजर नहीं आ रही है। जांच में यदि चालक वाकई नाबालिग मिला तो यह गंभीर मामला है। कानूनी कार्रवाई की जद में उसके परिजन भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed