फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पत्नी के सरकारी क्वाटर में घुसकर तोड़फोड़ कर उस पर हमला करने पर दर्ज हुआ केस

पत्नी के सरकारी क्वाटर में घुसकर तोड़फोड़ कर उस पर हमला करने पर दर्ज हुआ केस

Mon, 04 Mar 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के सरकारी क्वाटर में घुसकर तोड़फोड़ कर उस पर हमला करने पर दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल परिसर के कर्मचारी रिहायशी क्वाटर में रहने वाली एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने पति पर मारपीट कर उसके सरकारी क्वाटर के अंदर ताड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी पति पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रिया ने बताया कि उसकी शादी अनिल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटा भी है। उसका पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। प्रिया का आरोप है कि उसके पति ने उसके क्वाटर में रखी एलईडी तोड़ डाली और रसोई में सामान तोड़ने के साथ ही गैस की पाइप भी काट दी। पति के चंगुल से किसी तरह छुड़वाए जाने के बाद वह इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल हो गई। महिला का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उनके व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर चुका है। जिसकी शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed