फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बहन के घर जा रहे युवक से आधा दर्जन युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज

बहन के घर जा रहे युवक से आधा दर्जन युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज

Wed, 26 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बहन के घर जा रहे युवक से आधा दर्जन युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
तोशाम। किरावड़ निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद लोगों सहित पांच अन्य के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

किरावड़ निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के घर सिवानी जा रहा था। रास्ते में तोशाम सुरेन्द्र चौक पर उतर गया था। उसी समय किरावड़ निवासी पकंज अपने कुछ साथियों सहित बोलेरो गाड़ी से वहां पहुंच गया। पवन ने बताया कि पंकज उसको बैठाकर गोशाला की ओर ले गया। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासूनी हो गई। जिस पर पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। पुलिस ने पवन की शिकायत पर पंकज, गोल्डी, संटी, भोलू व अन्य चार-पांच लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed