फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Wed, 07 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

भिवानी। शहर की एक कालोनी निवासी 16 वर्षीय लड़की को बहाने से अपने घर बुलाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की ने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी मां व परिवार की एक अन्य महिला के साथ मिलकर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल मेें मेडिकल करवाए जाने के बाद दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
शहर की एक कालोनी निवासी 16 साल की लड़की ने महिला थाने में दी गई शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक उसे बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया। इस दौरान उसकी मां व भाभी भी वहां मौजूद थी। इसके बाद युवक ने उसे कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया। किशोरी ने आरोप लगाया कि शोर मचाने पर युवक की मां व भाभी ने उसे गली के बीच में ही बुरी तरह से पीटा। पीड़िता ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ महिला पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी अनिल, उसकी मां व एक बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

-
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक और दो महिलाओं के खिलाफ विभिन्न पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमन देवी, कार्यकारी थाना प्रबंधक, महिला थाना
--
देवर ने भाभी से की अश्लील हरकत, विरोध किया तो पीट-पीट कर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हनुमान गेट निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब इसकी शिकायत पति से की तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसे ही पीट-पीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका देवर सोमवार को उसे अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकत की। इसका विरोध कर उसने पति को इस बारे में बताया तो पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे ही बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति, देवर व सास सहित ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही एएसआई बिमला ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed