फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया

Fri, 04 Jan 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया

विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव खरक के समीप वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव खरक निवासी 55 वर्षीय अशोक के रूप में हुई। अशोक तीन बेटियों का पिता है। जबकि उसके इकलौते बेटे की पांच साल पहले ही मौत हो चुकी थी। इस हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजनों में भी मातम पसर गया और कोहराम मच गया। अशोक ही अपनी तीन बेटियों के साथ घर चलाता था। गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। उसने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। जिसमें वीरवार शाम को पानी लगाने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था कि इसी दौरान भिवानी की तरफ से रोहतक की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल अशोक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद परिजनों की शिकायत दर्ज कर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed