{"_id":"5c6073fabdec2259c006a014","slug":"31549825018-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच पर सट्टे के कारण कर्ज में डूबे सराफा दुकानदार और कपड़े बेचने वाले ने की थी महिला को बंधक बनाकर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैच पर सट्टे के कारण कर्ज में डूबे सराफा दुकानदार और कपड़े बेचने वाले ने की थी महिला को बंधक बनाकर लूट
विज्ञापन
12 लाख रुपये कर्ज उतारने के लिए पड़ोसी दुकानदारों ने कपड़ा व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर की थी लूट
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर के बाड़ी मोहल्ला में बिजली निगम कर्मचारी बनकर कपड़ा व्यापारी की पत्नी को घर में बंधक बनाकर आभूषण लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के कारण 12 लाख रुपये कर्ज था। इसी कर्ज को उतारने के लिए आरोपियों ने मिलकर लूट की वारदात का अंजाम दिया। हैरान करने वाली बात है कि आरोपियों ने खिलौना पिस्तौल के सहारे लूट की वारदात की। आरोपियों की पहचान नीम चौक नया बाजार वासी 35 वर्षीय हिमांशु और पतराम गेट चेजारो की ढाणी वासी 40 वर्षीय प्रेम के रूप में हुई है। दोनों ही कपड़ा व्यापारी के पड़ोसी हैं, जिसके चलते दोनों ने तैयारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।
हिमांशु की बिचला बाजार में ज्वेलरी शॉप है जबकि प्रेम बिचला बाजार में कपड़े की एक दुकान पर कार्य करता है। दोनों की दुकानें पास होने के कारण दोनों की दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर यह वारदात की। दोनों को पुलिस ने बिचला बाजार से गिरफ्तार किया। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से साइबर सेल और दिनोद गेट चौकी पुलिस ने दोनों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
छह फरवरी की दोपहर कपड़ा व्यापारी राकेश कुमार के बाड़ी मोहल्ला स्थित मकान में दो लोग बिजली निगम कर्मी बनकर घुस आए और उनकी पत्नी सीमा से बिजली बिल दिखाने की बात कही। जब महिला अंदर गई तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे अंदर चले गए। हेलमेट पहने दोनों आरोपियों ने इसके बाद महिला को पिस्तौल दिखाकर उसके गले से चेन, अंगूठी व अलमारी से आभूषण लूट लिए। महिला को एक कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गए। जाते-जाते महिला का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर फेंक गए। इसी मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से दोनों पकड़े गए। दोनों को पकड़ने में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज दशरथ, साइबर सेल इंचार्ज रमेश कुमार का अहम रोल रहा। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों अपनी स्कूटी से मुख्य मार्गों की बजाए पतली गलियों से भागे। सराय चौपटा तक मुख्य मार्ग से आने के बाद अचानक गायब हो गए। पुलिस इसी फेर में नया बाजार, बिचला बाजार में सभी दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही। इसी दौरान फूलों वाले बाजार, नया बाजार के सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी नजर आए। यहां हिमांशु ने हेलमेट भी उतार लिया था। इसी से उनकी पहचान हो पाई। वारदात में प्रयुक्त की स्कूटी पर भी नंबर नहीं था।
विज्ञापन
---
दोनों को कपड़ा व्यापारी राकेश की थी पूरी जानकारी
कपड़ा व्यापारी राकेश कुमार के बाड़ी मोहल्ला स्थित मकान से करीब 30-35 मकान आगे आरोपी प्रेम का मकान है। राकेश कुमार की बिचला बाजार में दुकान है। प्रेम सिंह कपड़ा दुकान पर काम करता है, वह भी बिचला बाजार में राकेश कुमार की दुकान के पड़ोस में ही है। ऐसे में आरोपी प्रेम दुकान और मकान दोनों तरह से कपड़ा व्यापारी राकेश का पड़ोसी है। उसे राकेश के आने और जाने के समय के बारे में पूरी जानकारी थी।
---
हिमांशु पर सात तो प्रेम पर था पांच लाख का कर्जा
पुलिस के अनुसार सराफा दुकानदार हिमांशु और कपड़े की दुकान पर कार्य करने वाला प्रेम क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते है। दोनों बुकी भी चलाते हैं। इसी कारण हिमांशु पर करीब सात लाख और प्रेम पर करीब पांच लाख का कर्ज था। इसी परेशानी में दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रची।
---
कपड़ा व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर आभूषण लूटने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे लूट का सामान भी बरामद किया है। दोनों एक हिमांशु जिसकी सुनार की दुकान है और दूसरा प्रेम जो एक कपड़े की दुकान पर कार्य करता है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
- विरेंद्र सिंह, डीएसपी