फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महिला सेल में हुआ फैमिली ड्रामा: दोनों पक्षों के बीच समझौते के दौरान युवक ने निगली चूहें मारने की दवा

महिला सेल में हुआ फैमिली ड्रामा: दोनों पक्षों के बीच समझौते के दौरान युवक ने निगली चूहें मारने की दवा

Fri, 15 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
महिला सेल में हुआ फैमिली ड्रामा: दोनों पक्षों के बीच समझौते के दौरान युवक ने निगली चूहें मारने की दवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। महिला पुलिस थाना परिसर में महिला सेल में घरेलू विवाद की सुनवाई के लिए दो पक्षों के बीच जमकर फैमिली ड्रामा हुआ। इसी दौरान वर पक्ष के एक युवक ने महिला थाना परिसर के अंदर ही चूहें मारने की दवा निगल ली, जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।
गांव विधवान निवासी 23 वर्षीय अमन के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि उसके बेटे की शादी 5 मार्च 2018 को गांव दिनोद में हुई थी। शादी के दो माह बाद ही उसके बेटे का पत्नी के साथ विवाद हो गया और मामला महिला सेल में पहुंच गया। गत 5 जून को मामला महिला सेल में सुनवाई के लिए आया और 22 जून को दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई थी। मगर इसके बाद फिर से उसकी पुत्रवधू ने 5 दिसंबर को महिला सेल में एक शिकायत और दे दी। जिसमें उसने प्लॉट अपने नाम कराने की डिमांड की थी। इस शिकायत पर फिर से उन्हें महिला सेल में वीरवार को उन्हें बुलाया गया था। सुरेश ने बताया कि वह गांव के मौजिज लोगों और अपने बेटे के साथ महिला सेल में पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद डीएसपी रीडर ने उन्हें बाहर जाकर दोनों पक्षों को आपसी समझौता करने के लिए भेज दिया। सुरेश ने बताया कि इसी दरमियान सदर पुलिस थाने से भी उनके पास फोन आया और उन पर झूठा केस दर्ज कर धमकाया गया। सुरेश ने आरोप लगाया कि उन्हें सदर पुलिस थाने बुलाया गया, जिसके बाद वह वहां पहुंचे तो उसके बेटे के साथ उसे भी सदर पुलिस द्वारा धमकाया गया। इसके बाद फिर महिला सेल में पहुंचे तो इसी दौरान दबाव में आकर उसके बेटे ने चूहे मारने की दवा निगल ली। उसकी हालत बिगडने पर उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। सुरेश ने बताया कि वह चार बच्चों का पिता है। अमन दूसरे नम्बर पर है, जबकि बड़ी लड़की है। उसका लड़का अमन एससीईआरटी गुरुग्राम में डीसी रेट पर लगा हुआ है। महिला सेल के बाहर लड़का व लड़की पक्ष के बीच जमकर फैमिली ड्रामा हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि अमन के बयान दर्ज कर इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। अमन का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा है, इसी मामले के चलते महिला सैल में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। पुलिस फिलहाल अमन के बयान दर्ज कर इस सम्बंध में तहकीकात करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed