फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ के जवान की गाड़ी रोक युवकों ने पीटा

छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ के जवान की गाड़ी रोक युवकों ने पीटा

Fri, 22 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ के जवान की गाड़ी रोक युवकों ने पीटा
गाड़ी को रास्ता नहीं देने पर दो पक्ष भिड़े, सीआरपीएफ जवान घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव खरकड़ी के समीप वाहनों को रास्ता नहीं देने के मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ के जवान को गंभीर चोटें। दूसरी तरफ बाइक चालक युवक को भी चोट आई। पुलिस ने सीआरपीएफ जवान के बयान दर्ज कर गांव के ही दो नामजद सहित आठ-नौ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने घायल बाइक चालक की शिकायत पर भी तीन नामजद सहित 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव सिंघानी निवासी अजीत ने बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। गत 18 फरवरी देर रात साढ़े 9 बजे अपने चाचा जगबीर के साथ गाड़ी में बैठकर खेत से घर आ रहा था। जब गांव खरकड़ी के समीप शमशान घाट के पास पहुंचे तो सामने से एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आ रहे थे। जिन्होंने उसकी गाड़ी के आगे बाइक लगा कर रास्ता रोक लिया। इन युवकों ने गाड़ी पीछे करने के लिए कहा तो उसने गाड़ी पीछे कर ली। इसके बाद आरोपी युवक गाड़ी निकालने को लेकर झगड़ा करने लगे। इसी बीच युवकों ने फोन कर 8-9 अन्य लड़कों को बुला लिया और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक जेब से पर्स और चाबी निकालकर भाग गए। पर्स के अंदर उसके जरूरी कागजात, सर्विस आईकार्ड और 12 हजार रुपये की नगदी भी थी। पुलिस ने अजीत की शिकायत पर गांव के ही दो नामजद सहित 8-9 अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

वहीं, खरकड़ी निवासी बाइक चालक सतीश ने बताया कि वह खेतों की तरफ जा रहा था कि सामने से दो गाड़ी और एक ट्रैक्टर आ गया, जिसमें सवार लोगों ने उनकी बेवजह डंडों से पिटाई कर डाली। आरोपियों ने बाइक भी तोड़ दी और जेब से 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। घायल सतीश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने सतीश की शिकायत पर तीन नामजद सहित 10-12 अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed