फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ट्रेन से कटकर तीन गाय व दो बैल मरे

ट्रेन से कटकर तीन गाय व दो बैल मरे

Wed, 06 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर तीन गाय व दो बैल मरे

विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-रोहतक रेल मार्ग पर बीती रात ट्रेन से कटकर दो बैल समेत पांच गोवंशों की मौत हो गई। इस हादसे के बारे में लोगों को सुबह पता लगा। इसके बाद गोसेवकों ने मृतक गायों को दफना दिया। यह हादसा सोमवार रात सिरसा घोघडा-रेवाड़ी फाटक के पास हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस रेलगाड़ी से कटकर पांच पशुओं की मौत हुई। ग्रामीणों को सुबह हादसे के बारे में पता चला। गोसेवक टोनी रोहिला ने बताया कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि यह हादसा रात 10 बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद रेलगाड़ी रुकी नहीं। टोनी ने बताया कि इस ट्रैक पर गायों के कटकर मरने के कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे हादसे रोकने के लिए प्रशासन और रेलवे को कारगर कदम उठाने चाहिए। गोसेवकों ने पांचों पशुओं को घटनास्थल के पर गड्ढा खोदकर दफना दिया। इस मौके पर टोनी रोहिला, विक्की शर्मा, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed