{"_id":"5b6c9a594f1c1ba13e8b600a","slug":"201533844057-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्तचर विभाग की रिर्पोट के आधार पर आईजी ने भेजे हैं रेंज के सभी एसपी को सुरक्षा इंतजाम के लिए पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुप्तचर विभाग की रिर्पोट के आधार पर आईजी ने भेजे हैं रेंज के सभी एसपी को सुरक्षा इंतजाम के लिए पत्र
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गुप्तचर विभाग ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में कहा है कि जिले में आतंकवादी या फिर शरारती तत्व द्वारा किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम देने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। गुप्तचर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आईजी रेंज द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा को देखते हुए पत्र जारी किया है। पत्र में 15 अगस्त से पहले जिला में स्पेशल अभियान चलाकर विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज व स्पेशल बंगलादेसी नागरिकों को पकड़ने के लिए हिदायत दी गई हैं। पत्र में साफ किया गया है कि जिला के सभी होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं की चेकिंग की जाए। अगर वहां पर कोई भी बाहरी व्यक्ति या संदिग्ध मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
किरायेदारों की सूची तैयार कर करें जांच
जिला में 15 अगस्त को सुरक्षा इंतजामों को लेकर सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में किराये पर रहने वालों की सूची तैयार की जाएं और उनकी डिटेल ली जाए। ऐसा ना हो कि कहीं कोई अपराधी एरिया में किराये के मकान में बैठा हो और समय आने पर किसी वारदात को अंजाम दे।
औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों की हिस्ट्री भी की जाए चेक
शहर में औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में अन्य राज्यों से आकर मजदूर काम कर रहे हैं। वहां पर काम करने वाले मजदूरों का भी पुलिस वेरिफिकेशन करेगी। कई जगहों पर पाया जाता है कि बाहर अपराध को अंजाम देकर अपराधी किसी फैक्ट्री में काम करना शुरू कर देते हैं और वहीं पर रहने लगते हैं।
विज्ञापन
होटल, रेस्टोरेंट व धर्मशाला में ठहरने वालों पर रहेगी नजर
जिले में करीब 50 होटल, 15 रेस्टोरेंट व एक दर्जन के करीब धर्मशालाएं हैं। जहां पर बाहर से आकर रहने वालों पर और कुछ दिन से लगातार ठहरे हुए लोगों की जांच की जाएगी। अक्सर अपराधी किस्म के लोग होटल व धर्मशाला में रूकते हैं। इसके चलते स्पेशल टीम तैयार करके जिले के सभी होटल और धर्मशाला की जांच करने के आदेश दिए हैं।
दिल्ली में मिले हथियारों के जखीरे के बाद भिवानी पुलिस भी अलर्ट
स्वतंत्रता दिवस से महज छह दिन पहले ही दिल्ली स्पेशल स्टाफ ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है जिसके बाद एनसीआर में आने वाले सभी जिलों के पुलिस अलर्ट की गई है। अवैध हथियारों को लेकर जिला में एसपी ने निर्देश दिएए हैं कि दिल्ली की तरफ से आने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की जाए। किसी भी वाहन को बगैर जांच के नहीं दिया जाना चाहिए।
अप्रैल माह में चरखी दादरी से पकड़ा गया था दाऊद का गुर्गा
दिल्ली पुलिस ने अप्रैल महीने में चरखी दादरी से शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दाऊद के गुर्गे को गिरफ्तार किया था। जो पिछले कई साल से दादरी में रह रहा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे। साथ लगते जिले में दाऊद के गुर्गे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ रही।
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। जिले में हर मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की जाती है। नाइट राइडर व पीसीआर को एरिया में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
-गंगाराम पुनिया, एसपी भिवानी।