{"_id":"5b2411114f1c1b315d8b544b","slug":"181529090321-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर किया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर किया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रतेरा-तोशाम के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी सिविल अस्पताल में लेकर आई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए।
जानकारी के अनुसार गांव मुजादपुर निवासी नसीब अपने दोस्त रतेरा निवासी आकाश के साथ बाइक पर सवार होकर तोशम जा रहा था। दोनों अभी गांव रतेरा से कुछ दूर ही गए थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों ने बताया कि नसीब 12वीं कक्षा में पढ़ता था जबकि आकाश ने 10वीं की परीक्षा पास की थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
आकाश के पिता की हो चुकी है मौत
हादसे का शिकार हुए आकाश से परिवार को काफी उम्मीदें थी। वह दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता की मौत हो चुकी है। वहीं उसके साथी नसीब के तीन भाई-बहन हैं। उसके पिता मजदूरी करते हैं।