फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सोती रही पुलिस, छह दुकानों के ताले तोड़कर चुरा ले गए नकदी और सामान

सोती रही पुलिस, छह दुकानों के ताले तोड़कर चुरा ले गए नकदी और सामान

Fri, 09 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सोती रही पुलिस, छह दुकानों के ताले तोड़कर चुरा ले गए नकदी और सामान
सोती रही पुलिस, चोर छह दुकानों के ताले तोड़कर चुरा ले गए नकदी और सामान
विज्ञापन

भिवानी। शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। कोंट रोड पर चोरों ने बुधवार देर रात को एक के बाद एक छह दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ले गए और पुलिस चादर तान कर सोती रही। चौंकाने वाली बात तो यह है कि सूचना देने के बाद पुलिस दो घंटे तक छानबीन करने नहीं पहुंची। दुकानदारों की नाराजगी के बाद सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने जांच के लिए वहां एफएसएल टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम ने जांच कर वहां से फिंगरप्रिंट लिये।
कोंट रोड पर रात भर चोर एक बाद एक दुकान का ताला चटकाते रहे, लेकिन इसका पता ना तो स्थानीय लोगों को पता चला और ना पुलिस को। कोंट रोड पर बर्तन भंडार की दुकान चला रहे किरोड़ी मल ने बताया कि चोरों ने रात को उसकी दुकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये के पीतल, स्टील व सिलवर के बर्तन चोरी कर लिये। इसके साथ ही गल्ले से दस हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। सुबह दुकान का ताला टूटे होने की सूचना मिलने पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। चोरों ने इसी दुकान के साथ लगती
विज्ञापन

ईश्वर बर्तन स्टोर की दुकान का ताला चटका डाला। ईश्वर ने बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब 50 हजार रुपये के बर्तन चोरी कर ले गए। इसी तरह बगल में ही स्थित नवीन ढाबा का भी चोरों ने ताला तोड़ डाला। ढाबा मालिक नवीन ने बताया कि चोरों ने ढाबे पर बने रूम से एक लैपटॉप व पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने अगला निशाना ढाबे के पास संदीप धर्मकांटे को बनाया। धर्मकांटा संचालक संदीप ने बताया कि चोर उसके गल्ले से दस हजार रुपये की नकदी व पुराना सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने कोंट रोड पर ही स्थित सीमेंट स्टोर का भी ताला तोड़कर लोहे का पुराना सामान उठा ले गए। इसी तरह चोरों ने कबाड़ के गोदाम का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये के पुराने पीतल, तांबा व सिलवर चोरी कर ले गए। एक ही रात में छह दुकानों के ताले तोड़े जाने की सूचना मिलने पर सुबह वहां लोगों का जमघट लग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
देरी से पुलिस पहुंचने पर लोगों का चढ़ा पारा
दुकानदार नवीन, संदीप व रामफल ने कहा कि उन्होंने सुबह करीब सात बजे सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस करीब तीन घंटे तक नहीं पहुंची। पुलिस के इस रवैये को देखते हुए दुकानदारों ने नारेबाजी भी की। जिसके तुरंत बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घटनाओं की जांच की।

-----
एफएसएल टीम ने की तहकीकात
चोरों तक पहुंचने के लिए एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल विशेषज्ञ डा. रवींद्रपाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने दुकानों के तोड़े गए ताले व अन्य सामान पर लगे फिंगर प्रिंट के निशान लिए।
----
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा चोरों की तलाश शुरू करने के साथ ही इस एरिया में रात्रि गश्त भी बढ़ाने के आदेश दिए है।
-जयसिंह, थाना प्रभारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed