{"_id":"5c2e663bbdec2256cd7e2022","slug":"161546544699-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन चालान काटने पर बिफरे दुकानदार, कर्मचारियों से हुई तीखी नोंकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलिथीन चालान काटने पर बिफरे दुकानदार, कर्मचारियों से हुई तीखी नोंकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी में नगर परिषद कर्मचारियों ने पॉलिथीन जब्त कर चालान काटे तो दुकानदार बिफर गए। कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे तक खूब हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने करीब 15 दुकानदारों के चालान किए।
मामला वीरवार करीब डेढ़ बजे का है। नगर परिषद के कर्मचारी पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी चौक पर पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने चालान काटना शुरू किया तो दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सब्जी मंडी चौक पर ही दुकानदारों ने चालान काट रहे नप कर्मचारियों को घेर लिया। कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दुकानदारों ने रेहड़ी चालकों और मिष्ठान भंडारों पर पैकिंग की थैलियों का चालान काटने पर ऐतराज जताया। इस दौरान कृष्णा कॉलोनी चौक पर लोगों की भीड़ लग गई और खूब हंगामा हुआ। बीच सड़क हंगामा होने से दिनोद गेट से मालगोदाम और जीतुवाला से सरकुलर रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। चालान काटने वाले कर्मचारियों के साथ मौजूद दो पुलिस कर्मचारियों ने आक्रोशित दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। इसके बाद वायरलेस पर सूचना दी गई। शहर थाने से सब इंस्पेक्टर प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, मगर दुकानदार नप द्वारा पॉलिथीन के चालान काटने जाने से नाराज दिखाई दिए। एसआई ने भीड़ को हटाकर कहा कि नियमानुसार चालान किए जाएंगे। कोई झगड़ा करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद टीम ने करीब 15 दुकानदारों के चालान काटे। अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा और दुकानदार पॉलिथीन छिपाने में जुटे रहे।
दुकानदार बोले, पैकिंग की थैलियों के भी काट रहे चालान
कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी चौक के दुकानदार मोनू जुनेजा, गौरव मनेजा, राधाकृष्ण, दिनेश जुनेजा, पवन, भोला व वजीर ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के कर्मचारी मिठाई और दही पैक करने वाली बिना हैंडल वाली थैलियों को भी जब्त कर चालान काट रहे हैं, यह सही नहीं है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन के हिदायतों के अनुसार उन्होंनेे हैंडल वाली पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग बंद कर दिया था, मगर दही और मिठाई पैक करने के लिए तो पॉलिथीन जरूरी है, मगर अब नाजायज चालान कर उन पर भारी भरकम जुर्माना ठोका गया है। वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
इन लोगों के काटे नप कर्मचारियों ने चालान
कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी चौक पर गणेश मिष्ठान भंडार, ओम स्वीट्स, न्यू जुनेता स्वीट्स, जुनेजा मिष्ठान भंडार के अलावा मूंगफली रेहड़ी लगा रहे ओम कुल्फी संचालक के भी तीन-तीन हजार रुपये के चालान किए गए। चालान दिखाकर हलवाई वजीर, दिनेश जुनेजा ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदारों के तो कचरे से उठाई पॉलिथीन के भी चालान किए हैं। जो दुकानदार मुश्किल से रेहड़ी लगाकर दिनभर पांच सौ रुपये नहीं कमा सकता, उसका भी 1500 से तीन हजार का चालान कर दिया गया है। इन दुकानदारों की पैकिंग थैली भी जब्त कर ली गई।
किसी भी तरह का पॉलिथीन इस्तेमाल पर है प्रतिबंद: नप कर्मचारी
पॉलिथीन के चालान काट रहे नगर परिषद के क्लर्क सुमेर सिंह और हुडा विभाग के डब्ल्यूपीओ दीपचंद ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार ही वह दुकानदारों के पॉलिथीन चालान काट रहे हैं। अब तक इस इलाके में करीब 15 दुकानदारों के चालान किए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह का पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। कुछ लोगों ने उनके कार्य का विरोध किया था, जिस पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया, इसके बाद उन्होंने निरंतर चालान काटे हैं।