फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कंडेक्टर ने लगाया आठ-नौ युवक बुलाकर मारपीट का आरोप

कंडेक्टर ने लगाया आठ-नौ युवक बुलाकर मारपीट का आरोप

Mon, 04 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कंडेक्टर ने लगाया आठ-नौ युवक बुलाकर मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
रोडवेज बस में टिकट के लिए छुट्टे (खुल्ले) रुपये देने के विवाद में बस कंडक्टर और बैंक मैनेजर के बीच लात-घूंसे चले। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने कुछ अन्य युवकों को बुलाकर कंडेक्टर के साथ मारपीट की। बैंक मैनेजर ने भी बस कंडक्टर पर कुछ अन्य के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया। दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर जांच में जुटी है और अभी तक किसी पर केस दर्ज नहीं किया गया है।
मामला रविवार सुबह करीब 11 बजे का है। यूको बैंक में मैनेजर नेपाल सिंह भिवानी से जाटू लुहारी जा रहे थे। वह हिसार जाने वाली बस में सवार हुआ। कंडक्टर ने टिकट के लिए कहा तो बैंक मैनेजर ने एक सौ रुपये का नोट दिया। कंडक्टर ने उससे छुट्टे रुपये देने के लिए कहा। जाटू लुहारी का भिवानी से किराया 15 रुपये है। इसी बात पर दोनों में बहस हुई। बैंक मैनेजर ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। कंडक्टर ने गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। बस जैसे ही पुलिस लाइन के पास पहुंची तो बाइक पर आए सात-आठ युवकों ने बस को रूकवा लिया और बस कंडक्टर की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन

अभद्र व्यवहार कर की मारपीट
बैंक मैनेजर नेपाल सिंह ने बताया कि कंडक्टर ने टिकट के लिए रुपये मांगे। जब वह रुपये निकालने लगा तो हाथ से अचानक कंडक्टर ने रुपये उठा लिए। जब उसे कहा कि यह क्या तरीका है, जब वह रुपये दे रहा है तो। इसी बात पर कंडक्टर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। मना किया तो गाली-गलौज की और मारपीट की। अन्य सवारियों ने उसे बचाया। कंडक्टर ने मुंह पर चोट मारी, जिससे उसका दांत भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से पहले पहुंचे शरारती युवक
बस कंडक्टर ललित कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर ने जाटू लुहारी की टिकट के लिए एक सौ का नोट दिया जबकि उसके पास छुट्टे रुपये भी थे। मैनेजर को कहा कि सवारियां काफी हैं, आप छुट्टे रूपये दे दो। इसी बात पर बोलने लगे कि यह बोलने का तरीका है। गाली गलौच करने लगे और जाटू लुहारी में देख लेने की धमकी दी। जब मैनेजर ने कुछ युवकों के पास फोन किया तो उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस लाइन के पास तीन बाइक पर सात-आठ युवक आए और बस रूकवा ली। उक्त युवकों ने लाठी-डंडों से मुझ पर हमला कर दिया।

वर्जन:::
बस कंडक्टर व बैंक मैनेजर के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों के बयान ले लिए हैं और जांच की जा रही है। जांच के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। -
-रणबीर सिंह, इंचार्ज, टीआईटी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed