{"_id":"5a8b25e84f1c1bdd0b8b4e6e","slug":"151519068648-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया बाजार में रात को एक दर्जन गाडिय़ों के शीशे तोड़कर युवक हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नया बाजार में रात को एक दर्जन गाडिय़ों के शीशे तोड़कर युवक हुए फरार
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया बाजार में रात को एक दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
नया बाजार क्षेत्र में रविवार रात को घरों के बाहर खड़ी एक दर्जन गाड़ियों के अज्ञात लोगों ने शीशे तोड़ डाले। सुबह उठे तो लोगों को अपनी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए मिले। दो दिन से लगातार शीशे तोड़े जाने की घटना के बाद अब लोग घरों के बाहर गाड़ी खड़ी करने से ही कतरा रहे हैं।
नया बाजार निवासी संजय ने बताया कि उनके घर के बाहर कार खड़ी की हुई थी। रविवार रात को अज्ञात लोगों ने कार के शीशे तोड़ डाले। इतना नहीं अज्ञात शरारती तत्वों ने लोहड़ बाजार निवासी फतेह सिंह मास्टर की शादी में शामिल होने आए आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले। इसी तरह इसी क्षेत्र में रहने वाले श्याम वशिष्ठ के पास मिलने आए रिश्तेदारों की गाड़ियों के भी शीशे तोड़ डाले। असामाजिक तत्वों ने जोगेेंद्र, गजेंद्र, संदीप की गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। चौंकाने वाली बात यह है कि रात भर गाड़ियों के शीशे तोड़े जाते रहे और आसपास के लोगों को पता तक नहीं चल पाया। सत्यनारयण, मनीष, मनोहर, हरिश ने बताया कि उनकी गाड़ियों के भी शीशे तोड़ डाले।
फोटो : 22