{"_id":"596a66ad4f1c1b9a648b48d2","slug":"151500145325-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगड़ाना गांव के मेले से एक दिन में ही छह बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिगड़ाना गांव के मेले से एक दिन में ही छह बाइक चोरी
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बाइक चोर गैंग के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने तिगड़ाना गांव में शुक्रवार को लगे मेले के दौरान करीब आधा दर्जन बाइक चोरी कर लीं। बाइक चोरी के पिछले छह महीने के आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। पिछले छह माह में 108 वाहन चोरी हो चुके है। इनमें 74 बाइक हैं। करीब 10 से 12 कार व करीब 24 अन्य वाहन हैं। यानी प्रत्येक तीन दिन में दो बाइक चोरी हो रही है। इनके अलावा कारें भी चोरों के निशाने पर हैं।
जिलेभर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। वाहन चोर हर तीन दिन में दो वाहन चोरी कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर बाइक हैं। पिछले वर्ष के शुरूआत छह माह में 97 वाहन चोरी हुए थे। यह स्थिति तब थी, जबकि उस समय चरखी दादरी भी भिवानी जिले का हिस्सा था। अब दादरी हटाने के बावजूद चोरी के आंकड़ों में बेतहाशा तेजी आई है।
मेले से आधा दर्जन बाइकें चोरी
तिगड़ाना गांव में शुक्रवार को मेला लगा और कुश्ती दंगल हुआ। कुश्ती दंगल देखने उमड़ी भीड़ का चोरों ने खूब फायदा उठाया। मेले के दौरान करीब आधा दर्जन बाइकें चोरी कर ली गईं। अब बाइक मालिक थानों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
स्प्लेंडर और महंगी बाइकें हैं पहली पसंद
चोरी होने वाली बाइकों में ज्यादातर स्प्लेंडर बाइक हैं। चोरी हुई बाइकों में 40 से 50 फीसदी बाइक स्प्लेंडर हैं। इसके अलावा नए मॉडल के साथ आ रही महंगी बाइकें भी चोरों के निशाने पर है।
व्हील लॉक है बचाव का ऑप्शन
सालभर पुरानी बाइकों का हैंडल लॉक खोलना आसान हो जाता है। ज्यादातर बाइकों में पुरानी चाबी से लॉक खुल जाता है। ऐसे में वाहन मालिकों के लिए यह बड़ी समस्या है। पुलिस का कहना है कि या तो लॉक बदलवाएं या फिर व्हील लॉक का प्रयोग करें। इससे वाहन चोरी होने से बचाया जा सके।
वाहन चोरी की घटनाएं हो रही है। पिछले दिनों कुछ वाहन चोर पकड़े भी गए हैं। उनसे बाइक बरामद भी हुई हैं। पुलिस लगातार वाहन चोरों की तलाश कर रही है। आमजन भी थोड़ा जागरूक हो और बाइकों को सही स्थान पर खड़ा करें। व्हील लॉक का प्रयोग अवश्य करें। चंद्रपाल बिश्रोई, डीएसपी हेड क्वार्टर