{"_id":"5abbe9ad4f1c1bed298b467f","slug":"141522264493-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चेहड़ कलां में युवक का अपहरण, खेतों में ले जाकर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव चेहड़ कलां में युवक का अपहरण, खेतों में ले जाकर बेरहमी से पीटा
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गांव चेहड़ कलां में युवक का अपहरण, खेतों में ले जाकर बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
गांव चैहड़ कलां निवासी एक युवक का गांव के ही कुछ लोगों ने अपहरण लिया। इसके बाद उसे खेतों में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और बेरहमी से पीटा। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उसके बयान पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज किया है।
गांव चैहड़ कलां निवासी सोमवीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मंगलवार दोपहर को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही जयप्रकाश ने उसे बहाने से अपने पास बुलाया। वहां से वह उसे जबरन खेतों की तरफ ले गया। वहां पर पहले से ही पांच व्यक्ति मौजूद थे। उक्त लोगों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे बुरी तरह से पीटा। उक्त व्यक्ति उसे बेहोशी की हालत में वहां छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आया तो घर पहुंचा। बहल थाना पुलिस ने सामान्य अस्पताल पहुंचकर सोमवीर के बयान लिये। एएसआई अनिल ने बताया कि पुलिस ने उसके बयान पर जयप्रकाश, अनिल, वेदप्रकाश, अमित सहित आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।