फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   घर में अकेली महिला को बंधक बना हथौड़े से पीटा, 50 हजार रुपये की नगदी व लाखों के गहने लूटे

घर में अकेली महिला को बंधक बना हथौड़े से पीटा, 50 हजार रुपये की नगदी व लाखों के गहने लूटे

Thu, 07 Mar 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
घर में अकेली महिला को बंधक बना हथौड़े से पीटा, 50 हजार रुपये की नगदी व लाखों के गहने लूटे
संशोधित खबर
विज्ञापन


महिला को बंधक बना हथौड़े से पीटा, 50 हजार और गहने लूटे

यह संधोधन किया गया- टाइम सवा एक की जगह पर एक बजे किया गया है। इसके अलावा इंट्रो में हथौड़ की जगह हथौडे़ किया गया है।

फोटो: 24, 25
घर में अकेली महिला, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जिससे शोर न मचा सके
- आरोपियों ने घर के पालतु कुत्तों को भी छत पर नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश
- बदमाशों ने दुष्कर्म का भी किया प्रयास, लेकिन नहीं हुए सफल
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। खरक चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात अकेली महिला को बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बंधक बनाकर हथौड़े से पीटा। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जिससे वह शोर न करे। इस दौरान बदमाश घर से 50 हजार की नगदी और लाखों के आभूषण लूट ले गए। बदमाशों ने महिला से दुष्कर्म का भी प्रयास किया। लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाई जिससे वह सफल नहीं हो सके। घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने शिकायत पर दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों ने पालतू कुत्ते को भी कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया था।
मंगलवार देर रात करीब एक बजे का है। गांव के एक मकान में 50 वर्षीय महिला अकेली थी। उसका बेटा और बेटी दोनों ही गुरुग्राम में रहते हैं और पति ट्रक ड्राइवर है। जो रात करीब साढ़े 12 बजे ही ट्रक लेकर गया था। महिला ने बताया कि रात एक बजे दरवाजे पर कुत्ते द्वारा पंजों से खरोंचने की आहट सुनाई दी। उसने कुत्ते को आवाज दी लेकिन कोई आवाज नहीं आई। फिर दरवाजा खोलकर देखा तो दो युवक थे। एक के हाथ में लकड़ी छीलने का बसौला था तो दूसरे युवक के हाथ में एक हथौड़ा और लोहे की राड थी। दोनों ने उसे दबोच लिया। इसी दौरान एक युवक ने उसे चाकू दिखाया तो दूसरे युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। फिर बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके हाथ-पांव बांधने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसके सिर में हथौड़ा मारा। जिससे वह गिरकर बेहोश हो गई। बदमाशों ने करीब दो घंटे तक पूरा घर खंगाला और लूटपाट की। महिला ने बताया कि जब उसे होश आया तो बदमाशों ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


बदमाशों ने ये सामान लूटा
घायल महिला ने बताया कि बदमाशों ने उसके घर से 50 रुपये की नगदी और सोने का टीका, दो सोने की अंगुठी, एक सोने की सिंगार पट्टी, ढाई तोले सोने का कड़ा, घड़ी सहित करीबन 150 चांदी के सिक्के लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी ने दी महिला के पति को सूचना
देर रात करीब 3 बजे पड़ोसी महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके घर पहुंचा। तब तक बदमाश भाग चुके थे। पड़ोसी ने महिला को उपचार के लिए अपने घर लेकर गया और उसके पति को सूचना दी फिर वह वापस आया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

30 से 35 की उम्र के बीच हैं दोनों बदमाश
घायल महिला ने बताया कि दोनों बदमाशों की उम्र 30 से 35 वर्ष के करीब थी। महिला ने बदमाशों का हुलियां और कपड़ों की पहचान भी बताई है। एक बदमाश ने कानों में बाली भी पहन रखी थी।


अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
खरक पुलिस चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि घायल महिला के बयान दर्ज कर दोनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घर के अंदर घुसकर महिला को बंधक बना लूटपाट करने व उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed