{"_id":"5c607500bdec2211b705fb4b","slug":"131549825280-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर किया घर में घुसकर हमला, कानों से छीनी सोने की बाली, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर किया घर में घुसकर हमला, कानों से छीनी सोने की बाली, केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
घर में घुसकर महिला पर किया हमला, सोने की बालियां छीनी
विज्ञापन
भिवानी। बहल क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर घुसकर महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने और कानों से सोने की बाली छीनने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में 35 वर्षीय महिला ने बताया कि 26 जनवरी को उसके घर में घुसकर पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और फिर आरोपियों ने उसके गले से सोने की बाली भी छीन ली। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले की शिकायत बहल पुलिस थाने में दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने स्नैचिंग सहित छेड़छाड़ करने पर विभिन्न धाराओं के तहत एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।