फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कोहरे की चादर में लिपटा शहर, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

कोहरे की चादर में लिपटा शहर, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

Fri, 04 Jan 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर में लिपटा शहर, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
भिवानी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पूरे उत्तरी भारत में कोहरे की चादर ने अपने पैर पसार लिए हैं। इसी के साथ तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार की सुबह घने कोहरे के बीच सड़कों पर वाहन अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़त दिखाई दिए। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा एक जनवरी से सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा के बावजूद कुछ निजी स्कूलों के वाहनों में बच्चे स्कूल की ओर ठिठुरती ठंड में जाने पर मजबूर दिखे। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं, कई अभिभावकों ने ठिठुरती ठंड में बच्चों को स्कूल बुलाए जाने पर एतराज भी जताया है, मगर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शायद अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है।सुबह घने कोहरे की वजह से आम जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ वहीं इसका असर रेलों के आवागमन पर भी पड़ा। दोपहर को कोहरे की चादर थोड़ी छंटी तो सूर्य देव के भी चंद मिनटों के लिए दर्शन हुए और इसके बाद फिर से आसमान में कोहरे के बादल छा गए। दिनभर सूर्य और बादलों के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो आने 5 और 6 जनवरी को भी आंशिक बादल के साथ साथ कहीं कहीं पर बूंदाबांदी के आसार भी जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed