{"_id":"5cb77beabdec22145e4833ee","slug":"121555528682-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से तीन किलो सोना और 7.70 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से तीन किलो सोना और 7.70 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बवानीखेड़ा के सुंदर नहर नाके पर मंगलवार रात 11 बजे चेकिंग कर रही पुलिस ने सफेद रंग की क्रेटा कार से तीन किलो चार सौ ग्राम सोने के आभूषण और सात लाख 70 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने जब्त किए गए सोने के आभूषण और नकदी ट्रेजरी में जमा करा दी है। साथ ही पूरे मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। वहीं कार चालक ने अपने को उकलाना का आभूषण व्यापारी बताते हुए कहा कि वह आभूषण की बिक्री करने भिवानी आया था।
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट है। पुलिस रात में निकलने वाली कारों पर पैनी नजर रखे हुए है। इसको लेकर चेकिंग भी की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार रात करीब 11 बजे बवानीखेड़ा थाना की एक टीम सुंदर नहर के पास नाकेबंदी कर चेकिंग कर रही थी। मौके पर प्रशासन की ओर से नियुक्त फ्लाइंग स्क्वायड, सर्विलांस की टीम भी थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक सफेद रंग की क्रेटा कार भिवानी की ओर से आती दिखी। टीम ने उसे रोककर जांच की तो उसमें नगदी और सोना बरामद हुआ। सोना तीन किलो चार सौ ग्राम था जबकि नकद सात लाख 70 हजार रुपये की थी। कार में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सतीश निवासी उकलाना बताया। सतीश का कहना है कि वह आभूषणों का व्यापारी है और व्यापार के लिए ही भिवानी आया था। सोने की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सारा सोना व नगदी ट्रेजरी ऑफिसर में जमा करा दिया। पुलिस का कहना है कि अब इस मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।