{"_id":"5a6243c14f1c1b8b268b5530","slug":"121516389313-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेशी पर आए दो गुटों के बीच चले लात-घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में पेशी पर आए दो गुटों के बीच चले लात-घूंसे
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में पेशी पर आए दो गुटों के बीच चले लात-घूंसे
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
जिला कोर्ट में झगड़े के मामले में पेशी पर आए दो गुटों के बीच शुक्रवार सुबह विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। जिसे लेकर वहां हड़कंप मच गया। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया और दोनों पक्षों के थाने लाया गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह होने पर मामला निपट गया।
गांव पिंजोखरा निवासी विकास, गावं के ही संजय, सुनील व निखिल के साथ झगड़े के चल रहे केस के मामले में कोर्ट में पेशी पर आया था। इस दौरान दूसरे गुट के जयवीर उर्फ जस्सी से उसकी कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष वहां आपस में भीड़ पड़े। दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। वहां तैनात पेशकार टीम के सदस्यों ने उन्हें किसी तरह शांत किया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। काफी खींचतान चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। विकास ने पुलिस को बताया कि पहले से ही जस्सी के साथ उनका झगड़ चल रहा है। इसी झगड़े को लेक आज भी कहासुनी हुई थी।
-----
पुलिस को दोनों ही पक्षों में से किसी ने लिखित शिकायत नहीं की। दोनों पक्षों ने कार्रवाई करवाने से ही इंकार कर दिया। दोनों ने मिल बैठ कर अपने मामले का निपटारा कर लिया।
विज्ञापन
अजीत सिंह, एसएचओ सिविल लाइन थाना