फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रात को महिला को पीटा, सुबह छत से दे दिया धक्का, गंभीर

रात को महिला को पीटा, सुबह छत से दे दिया धक्का, गंभीर

Thu, 03 Jan 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
रात को महिला को पीटा, सुबह छत से दे दिया धक्का, गंभीर

विज्ञापन
भिवानी। शहर के दिनोद गेट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक विवाहिता छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। विवाहिता का आरोप है कि पति ने ही छत से धक्का देकर नीचे गिरा उसकी जान लेने के प्रयास किया है। मामले की सूचना पुलिस जांच में जुटी है। गांव मंढाणा निवासी सुनील ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन अंजू की शादी 29 नवंबर 2017 को दिनोद गेट क्षेत्र निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे और इसी के चलते अक्सर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। एक जनवरी की रात को भी उसकी बहन के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की थी। बुधवार सुबह फिर से अंजू को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। इसी दौरान अंजू को उसी के पति विकास ने छत से नीचे धकेल दिया। काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से अंजू की एक पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल अंजू ने बताया कि उसके पति ने उसकी हत्या के इरादे से उसे छत से धक्का दिया है।

दर्द से कराहती रही, नहीं किया इलाज
मंढाणा निवासी सुनील ने बताया कि उसकी बहन को सुबह 9 बजे जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, मगर पुलिस बयान नहीं होने के चलते उसका इलाज भी शुरू नहीं हो पाया। उसकी बहन दर्द से कराहती रही। हालांकि अस्पताल स्टाफ ने उन्हें पूरी तरह से सहयोग दिया। सुनील ने बताया कि पुलिस कर्मचारी एक बार बयान लेने जब अस्पताल पहुंचे तो अंजू की हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद फिर पुलिस को फोन मिलाया, मगर कोई नहीं पहुंचा। सुनील ने बताया कि वह तहसील कार्यालय में जाकर एक शपथ पत्र तैयार कराकर लाया। इसके बाद ही महिला को उपचार मिला और फिर पुलिस ने भी इस संबंध में बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed