फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

Sat, 11 Nov 2017 01:59 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
जींद रोड स्थित एक गांव में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची को मारने की भी कोशिश हुई है। महिला पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह शर्मसार करने वाली घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।
बच्ची की मौसी ने बताया कि बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र से लौटकर घर आई थी। घर से खेत जा रही थी तो रास्ते में युवक ने बच्ची को उठा लिया और खेत में दुष्कर्म किया। खेत से चाय लेने जा रहे परिवार के एक सदस्य ने रास्ते में उक्त युवक को बच्ची को मारते हुए देखा। इसके बाद युवक भाग गया।
विज्ञापन

बच्ची की हालत देखी तो सारा माजरा समझ में आया। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। बच्ची की मौसी ने बताया कि गले पर निशान हैं। युवक ने बच्ची को जान से मारने की कोशिश की। बच्ची जन्म से अपनी ननिहाल रह रही है। महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर नन्हा नाम के युवक व अन्य के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस गलत काम में कितने लोग शामिल हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------
नीचे की खबर का इस्तेमाल न करें
चेकिंग के दौरान आरटीए कर्मचारी से मारपीट खबर का जोड़ ..........
नोट है ट्रक का नंबर
मोहित के साथी अरुण ने बताया कि मारपीट करने वाले जिस ट्रक में सवार थे, उसका नंबर नोट कर लिया है। नंबर पुलिस को दे दिया है। उम्मीद है कि नंबर के आधार पर पुलिस जल्द मारपीट करने वालों तक पहुंच जाएगी।

--
एडीसी अस्पताल पहुंची
डाटा एंट्री ऑपरेटर से मारपीट के बाद एडीसी डा. संगीता तेतरवाल रात को ही अस्पताल पहुंची। एडीसी ने घायल कर्मचारी से बात की। बताया जाता है कि एडीसी रात को काफी देर तक अस्पताल में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed