फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा

निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा

Mon, 23 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा
निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है।
हनुमान ढाणी निवासी नरेश सैनी ने बताया कि बीती रात उसकी गर्भवती पत्नी हेमा के अचानक सिर में दर्द हुआ। इसके बाद रोहतक चौक बावड़ी गेट रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इसी दौरान डिलीवरी भी करानी पड़ी। नरेश ने बताया कि डिलीवरी के बाद उसकी पत्नी की ब्लीडिंग नहीं रुकी। बच्चा भी कमजोर होने की वजह से दूसरे अस्पताल में दाखिल कराया। सुबह तक ब्लीडिंग नहीं रुकी। दो यूनिट खून भी चढ़ाया गया।
विज्ञापन

नरेश ने बताया कि डाक्टर बार-बार भरोसा दिलाता रहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। दोपहर ढाई बजे कहा कि आप कहीं भी ले जाओ। आनन-फानन में हिसार ले गए। रास्ते में उनकी पत्नी की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश सैनी ने बताया कि डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। उधर, दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी दशरथ सिंह का कहना है कि अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद यथोचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed