फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10-year-old child dies in road accident in Bhiwani of Haryana

दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने दुकान पर सामान लेने जा रहे 10 साल के बच्चे को कुचला, मौत

Thu, 13 Jan 2022 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 08:34 PM IST
सार

भिवानी के जीताखेड़ी गांव की घटना में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  परिवार गांवा सांडा सानी थाना कमासिन जिला बांदा उत्तरप्रदेश से आकर यहां रह रहा था।

विज्ञापन
10-year-old child dies in road accident in  Bhiwani of Haryana
हादसे की जानकारी देते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जीताखेड़ी में गुरुवार सुबह दुकान से सामान लेने जा रहे एक 10 वर्षीय लड़के की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। परिजन शव को साथ लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत देने बवानीखेड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे जीताखेड़ी हनुमान ईंट भट्ठे पर उत्तरप्रदेश के जिला बांदा के गांव सांडा सानी थाना कमासिन से आकर मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


उनका कल्लू नामक 10 वर्षीय लड़का चार बच्चों के साथ सुबह दुकान से सामान लेने जा रहा था। सड़क किनारे पहुंचे तो कल्लू को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन शव को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बवानीखेड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवानीखेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया की गुरुवार सुबह गांव जीताखेड़ी में सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय लड़के की मौत की उन्हें सूचना मिली थी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed