फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crime

साढ़े चार फीट की दीवार फांद कर धार्मिक स्थल में घुसे थे शरारती तत्व

Wed, 08 Apr 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crime
आगजनी के बाद मौके पर पहुंचें पुलिस अधिकारी पूछताछ करते हुए। संवाद - फोटो : Bhiwani
धार्मिक स्थल में आग लगी नहीं, लगाई गई है। यह आरोप धार्मिक स्थल के प्रधान ने जांच के लिए पहुंची टीम के समक्ष लगाए है। जांच में सामने आया है कि शरारती तत्व साढ़े चार फीट की दीवार फांदकर धार्मिक स्थल पर घुसा है। जिसके बाद आग लगाई गई। वहीं औद्योगिक थाना पुलिस ने भी शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रात 10 बजे ढाणा रोड स्थित एक धार्मिक स्थल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। जिसमें एक गाड़ी और एक बाइक के अलावा कमरे में रखा अन्य सामान जल गया था। इसमें करीब सवा तीन लाख का नुकसान हुआ था। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात को ही डीएसपी विरेंद्र ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह औद्योगिक थाना प्रभारी और साइबर सेल इंचार्ज ने मौके का निरीक्षण किया। संघ प्रधान जोरावर अली ने इसकी लिखित शिकायत औद्योगिक थाना में दी। जिसमें बताया कि धार्मिक स्थल का मुख्य गेट बंद है और बाहर नोटिस चस्पा है कि अब यहां लॉकडाउन के दौरान प्रार्थना नहीं की जाती। मुख्य गेट भी बंद है। शरारती तत्व साढ़े चार फीट की दीवार फांदकर अंदर घुसे है और यह धार्मिक स्थल के अलावा गाड़ी, बाइक को भी आग लगाई है। यह सब धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने के लिए किया गया है। मामले में औद्योगिक थाना एसएचओ विक्रम जॉनसन ने बताया कि प्रधान जोरावर ने शिकायत दी है और अज्ञात के खिलाफ शिकायत है। मामलेकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा मिला खराब
धार्मिक स्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पास ही एक अन्य स्थान पर सीसीटीवी लगा है मगर जांच की तो वह भी खराब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed