फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   covid- 19 onley one case in bhiwani

कोरोना का महज एक मरीज भर्ती, 16 होम आइसोलेट

Tue, 06 Jul 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
covid- 19 onley one case in bhiwani
जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर लगातार कम हो रहा है। जिले के कोरोना संक्रमण के नए संक्रमित से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा अधिक है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में महज एक मरीज अस्पताल में आइसोलेट है। इसके अलावा नौ मरीजों का दूसरे जिलों में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 16 मरीज होम आइसोलेट है। लगातार कम होते कोरोना संक्रमण के साथ ही बाजार में लापरवाही भी बढ़ रही है। ऐसी लापरवाही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को निमंत्रण दे रही है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी का आंकड़ों के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को चार नए संक्रमित सामने आए है और 16 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले भर में कोरोना जांच के लिए 930 सैंपल लेकर लैब में भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर बाद तक आएगी। वहीं, जिले में 534 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। जिले में अब तक 647 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 30 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

जिले के नौ मरीज दूसरे जिलों में दाखिल
जिले में कुल 10 मरीज अस्पतालों में आइसोलेट होकर उपचार ले रहे हैं। इनमें से एक मरीज शहर के चुघ अस्पताल में दाखिल है और बाकी पांच मरीज हिसार, तीन रोहतक और एक मेवात में उपचाराधीन हैं। दूसरी ओर चुघ अस्पताल को छोड़कर जिले के बाकी सभी कोविड केयर सेंटर कोरोना मुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की अब तक की स्थिति:
जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 318780 सैंपल लिए हैं। इनमें से 22356 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 295038 की रिपोर्ट नेगिटिव रही। इनमें से 21679 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 674 की मौत हो गई। जिले में फिलहाल 30 सक्रीय केस है्र। वहीं 534 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं।

लंबे अर्से बाद जिले में कोरोना संक्रमण के हालत पर काबू पाया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम और सभी नागरिक बधाई के पात्र है। जिला सामान्य अस्पताल सहित जिले के अधिकतर कोविड केयर सेंटर में एक भी मरीज उपचाराधीन नहीं है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के कम होने मामलों में अधिक सावधानी की जरूरत है। कोविड-19 सुुरक्षा नियमों का पालन करें और समय पर टीकाकरण करवाएं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed