{"_id":"6106e99e8ebc3e844136c63f","slug":"cousin-had-made-a-plan-to-snatch-the-car-from-the-businessman-bhiwani-news-hsr6077684170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरी बहन के साथ मिलकर बनाई थी व्यापारी से गाड़ी छीनने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरी बहन के साथ मिलकर बनाई थी व्यापारी से गाड़ी छीनने की योजना
विज्ञापन
भिवानी। हनीट्रैप मामले में कपड़ा व्यापारी से पिस्तौल के बल पर गाड़ी छीनने के मामले में पुलिस ने एक युवक व उसकी मौसेरी बहन को गिरफ्तार किया है। बेरोजगार युवक ने अपनी मौसेरी बहन के साथ मिलकर कपड़ा व्यापारी को बातों मेें फांसकर उसे बुलाकर उससे गाड़ी छीनने और नकदी छीनने की योजना बनाई थी। यह खुलासा आरोपी लड़की व उसके भाई ने पुलिस के समक्ष किया। पुलिस ने आरोपी युवक से एक गाड़ी, मोबाइल फोन, देसी पिस्तौल व छह कारतूस बरामद किए हैं।
मानान पाना निवासी थोक कपड़ा व्यापारी विनोद कुमार ने औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई थी। कपड़ा व्यापारी ने बताया था कि उसके पास पिछले काफी दिनों से एक लड़की का फोन आ रहा था, जिसने अपना नाम प्रिया बताया था। उस लड़की ने 28 जुलाई को फोन कर रोहतक रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो लड़की गाड़ी की अगली सीट पर बैठ गई, जबकि एक युवक उसकी गाड़ी में पिछली सीट पर बैठ गया। युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी छीनकर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने गाड़ी छीनने का केस दर्ज किया था। औद्योगिक पुलिस थाना के एएसआई वीरेंद्र की टीम ने खरक मालपुर रोड पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान जसरवास हाल कोंट रोड वासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से फोन कर हनीट्रैप मामले में शामिल लड़की को भी गिरफ्तार किया है।
नौकरी छूटने के कारण की वारदात
पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि वह गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। नौकरी छूटने के कारण वह बेरोजगार हो गया था। वहीं आरोपी अजय की मौसी की लड़की किराये के मकान में भिवानी रहती है। अजय ने मौसेरी बहन के साथ मिलकर पैसों की तंगी दूर करने के लिए किसी व्यापारी से पैसे छीनने की योजना बनाई थी। अजय ने बिचला बाजार में कपड़ा व्यापारी विनोद से उसका नंबर लेकर अपनी मौसेरी बहन को दिया। इसके बाद दोनों ने उसे बुलाया। यह योजना बनाई कि जब विनोद गाड़ी लेकर आएगा तो उससे पैसे और गाड़ी छीनकर भाग जाएंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार से लाया था पिस्तौल
पूछताछ में अजय ने बताया कि वह वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल व गोलियों को करीब दो साल पहले हरिद्वार से 3500 रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस ने महिला से वारदात में प्रयोग किया एक मोबाइल फोन व सिम बरामद किया है। पुलिस ने व्यापारी की छीनी गई गाड़ी, एक देशी पिस्तौल व छह कारतूस भी बरामद किए हैं।
अजय को भिवानी व उसकी बहन को सुनारिया जेल भेजा
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से गाड़ी छीनने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलसा कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी अजय को भिवानी जिला कारागार व उसकी बहन को सुनारिया जिला कारागार भेजा गया है।