फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Couple arrested for extorting 50,000 from an elderly man by entrapping him in a honey trap.

Bhiwani News: वृद्ध व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाकर 50 हजार की वसूली मामले में दंपती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for extorting 50,000 from an elderly man by entrapping him in a honey trap.
भिवानी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने वृद्ध व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाकर 50 हजार रुपये की जबरन वसूली करने के मामले में दंपती को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 जून को दर्ज शिकायत के आधार पर की गई जिसमें आरोपी दंपती संदीप और उसकी पत्नी प्रीति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दादरी निवासी एक वृद्ध व्यक्ति ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मुलाकात बस स्टैंड पर एक महिला से हुई थी जिसने अपना नाम प्रीति बताया था। इसके बाद महिला ने शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी। 23 जून को शिकायतकर्ता आंखों के इलाज के लिए भिवानी आया था। आरोप है कि प्रीति तथा उसका पति उसे शांति नगर स्थित एक कमरे में ले गए जहां उसके कपड़े उतरवाकर जबरन वीडियो बनाया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। थाना औद्योगिक क्षेत्र के उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed