फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   coronavirus in Bapoda Chandigarh more than 25 people died in 15 days in Union minister VK Singh s village

दहशत में लोग: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के गांव में 15 दिन में 25 से ज्यादा की मौत, डीसी ने किया आइसोलेशन सेंटर का दौरा

Sun, 16 May 2021 09:45 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 May 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in Bapoda Chandigarh more than 25 people died in 15 days in Union minister VK Singh s village
सांकेतिक तस्वीर, कोरोना से मौत - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के पैतृक गांव बापोड़ा में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया है। बीते 15 दिनों में गांव के 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से चार लोगों की मौत कोरोना से होने की पुष्टि की है। बाकी लोगों की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं गांव में 30 लोग फिलहाल कोरोना संक्रमित हैं, जिनका उपचार चल रहा है। रविवार को डीसी जयबीर सिंह आर्य ने आइसोलेशन सेंटर का दौरा किया। वहां पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन


गांव में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का दौरा करने के लिए रविवार को डीसी जयबीर सिंह आर्य और एसपी अजीत सिंह गांव बापोड़ा पहुंचे। उन्होंने गांव के सरपंच और ग्रामीणों के साथ बातचीत की। गांव के हालातों को जायजा लिया और लोगों को सावधानियों के बारे में बताया। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ एवं नोडल अधिकारी कुशल कटारिया, सिविल सर्जन डॉक्टर सपना गहलावत, एसडीएच तोशाम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

विज्ञापन

पिछले 15 दिन में गांव में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें से चार लोग कोरोना संक्रमित थे। फिलहाल गांव में 30 लोगों को कोरोना संक्रमण है। गांव में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। डीसी साहब ने आश्वासन दिया है कि वहां पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कोरोना को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल है। सब एहतियात बरत रहे हैं। -नरेश तंवर, सरपंच, बापोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed