फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona virus : Awareness campaign also on holiday

कोरोना अलर्ट :छुट्टी के दिन भी चले जागरूकता अभियान,

Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona virus : Awareness campaign also on holiday
कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। भले ही भिवानी में अभी तक कोई पॉजिटिव या संदिग्ध मरीज नहीं आया है। बावजूद इसके लिए जागरूकता अभियान और तैयारियां जोरों पर है। शनिवार को छुट्टी के बावजूद रेलवे स्टेशन, सामान्य अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाए गए। वहीं ब्लॉक स्तर पर, सीएचसी, पीएचसी पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस के बारे में अलर्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी के पास हेल्प डेस्क कम फ्लू कॉर्नर एंड ट्राइएज बनाया गया है। वहीं विदेशों से आए 55 लोगों को 28 दिन के लिए अंडर-ऑब्जर्वेशन रखा गया है। इनमें 27 लोगों ऑब्जर्वेशन के 28 दिन पूरे हो चुके है। पांच लोग नेपाल से आए थे जो लौट गए है और एक मानेसर कैंप में है। बाकी भिवानी में अपने-अपने घरों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंडर ऑब्जर्वेशन रखे गए है।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर कोरोनो वायरस के प्रति जागरूकता और ट्रेनिंग का दौर चला। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया तो एक टीम ने सामान्य अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जागरूक भी किया और ट्रेनिंग भी दी। इसके अलावा बवानीखेड़ा, लोहारू, तोशाम, कैरू, सिवानी, बहल, मानहेरू, सूई, धनाना, जूई में ट्रेनिंग कैंप लगाकर कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। करीब 502 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। पंचायती राज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम कर गांवों के मौजिज लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

ये रखे सावधानी
- स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें।
- छिंकते और खांसते समय मुंह को रुमाल या कपड़े से ढके।
- अपने हाथों को साबुन से बार-बार अच्छी तरह धोते रहे।
- सार्वजनिक स्थान पर न थूकें ।
- कच्चे व अध पके मांस का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed